क्या डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी डिप्रेशन के मरीजों के लिए कारगर होती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में !

Brain illustration showing Alzheimer's effects, neurology, medical, healthcare, neurociti hospital.

क्या डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी डिप्रेशन के मरीजों के लिए कारगर होती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में !

आज की व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों को सेहत के साथ जुड़ी कई तरह की समस्याएं तो होती ही हैं, पर इससे दिमाग भी बुरी तरीके से प्रभावित हो जाता है। दरअसल, दिमाग से जुड़ी तरह- तरह की समस्याओं के कारण लोगों को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर, ज्यादातर दिमाग से जुड़ी बीमारियों में इंसान अपने रोज के काम करने में भी काफी ज्यादा दिक्कत महसूस करने लग जाता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक तरीके की सर्जिकल प्रक्रिया होती है, जिसकी सहायता से पार्किंसंस डिजीज, डिप्रेशन और मिर्गी जैसी समस्याओं के लक्षणों को कम किया जा सकता है। आम तौर पर, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी के दौरान दिमाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के दौरान मरीज के दिमाग में इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं, जो इलेक्ट्रिक तरंगों के माध्यम से एक व्यक्ति के दिमाग में होने वाले न्यूरोलॉजिकल विकारों को कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करते हैं। ऐसे में, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी वाकई डिप्रेशन के मरीजों के लिए काफी ज्यादा कारगर साबित होती है। इसी के चलते मेंटल हेल्थ के मरीजों का इलाज डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  सिर दर्द, चक्कर आने और घबराहट की समस्या को विशेषज्ञों की मदद से करें हल !

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी क्या है?

दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक न्यूरो सर्जरी है, जिसकी सहायता से दिमाग से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का इलाज किया जाता है। हालांकि, यह सर्जरी केवल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों के लिए ही इस्तेमाल की जाती है। आम तौर पर, जब दिमाग के किसी विशेष हिस्से में इलेक्ट्रिकल प्रतिक्रियाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है, तो इस तरह की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को मूवमेंट डिसऑर्डर होने का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है। असल में, इस दौरान व्यक्ति पार्किंसंस डिजीज या फिर टॉरेट सिंड्रोम जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, पार्किंसंस जैसी समस्या के दौरान एक व्यक्ति के हाथ पैर कांपने, लिखने में परेशानी, चलने में परेशानी, बोलने में दिक्कत और किसी भी तरह की शारीरिक मूवमेंट में कमी होना या फिर इसका ज्यादा होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस तरह की समस्या में व्यक्ति को अपनी मांसपेशियों में अकड़न और कंपकंपी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस तरह की बीमारी किसी भी व्यक्ति को जन्म से या फिर दिमाग में कोई चोट लगने, दिमाग में इंफेक्शन होने और लंबे वक्त से किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल आदि करने की वजह से हो सकती है। आपको बता दें, कि डीप ब्रेन स्टीमुलेशन एक पीड़ित व्यक्ति के दिमाग में लगाकर और दिमाग के असामान्य इलेक्ट्रिक फंक्शन को कंट्रोल में किया जाता है। 

See also  दिमाग की नसों के कमजोर होने के क्या है गंभीर लक्षण ?

डीबीएस में कौन- कौन से हिस्सों का इस्तेमाल किया जाता है?

दरअसल, डीबीएस में बहुत से हिस्सों का इस्तेमाल किया जाता है, जो निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. लीड्स: इसे दिमाग के उन हिस्सों में लगाया जाता है, जिनमें एबनॉर्मल इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी होती है।
  2. इंप्लांटेबल लीड्स जनरेटर : दरअसल, इस को कॉलरबोन के बिल्कुल पास लगाया जाता है।
  3. एंकर: आम तौर पर, यह दिमाग में लीड्स को हिलने से बचाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। 
  4. एक्सटेंशन लीड्स: यह एक इंसुलेटेड वायर की तरह होती है, जो दरअसल लीड्स को जनरेटर से जोड़ने का काम करता है।
  5. हैंड हैल्ड प्रोग्रामर डिवाइस: दरअसल, इस का इस्तेमाल विशेष तौर पर, डिवाइस को चलाने, पल्स जनरेट करके इलेक्ट्रिक सिग्नल को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।

डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी किन मरीजों के लिए की जाती है? 

आम तौर पर, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी पार्किंसंस डिज़ीज़, डिप्रेशन, मिर्गी, एसेंशियल ट्रेमोर, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, डिप्रेशन और डिस्टोनिया जैसी बिमारियों से पीड़ित लोगों के लिए की जाती है। 

See also  क्या रील देखने की लत से बढ़ सकता है तनाव? मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य पर इसके नुकसानों के बारे में, जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष: दिमाग से जुड़ी डेप्रेशन जैसी तरह- तरह की समस्याओं के कारण लोगों को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक डिवाइस की तरह होता है, जिसमें इलेक्ट्रोड मौजूद होते हैं, जिनको पीड़ित व्यक्ति के दिमाग के अंदर लगाया जाता है और दिमाग के ज़रूरी हिस्सों में इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजा जाता है। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक तरीके की सर्जिकल प्रक्रिया है, जिससे पार्किंसंस डिजीज, डिप्रेशन और मिर्गी जैसी समस्याओं को कम किया जाता है। यह बात सच है, कि डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी वाकई डिप्रेशन के मरीजों के लिए कारगर साबित होती है। वहीं इसका इस्तेमाल मेंटल हेल्थ के मरीजों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी का इस्तेमाल सिर्फ़ न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से परेशान लोगों के लिए ही किया जाता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दिमाग से जुड़ी डिप्रेशन जैसी किसी भी तरह की गंभीर समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इस के इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

whatsapp
Cashless Treatment