आम तौर पर, ऐसी बहुत सी सेहत स्थितियां होती हैं, जिनकी वजह से लोग अक्सर बेहोश या फिर एक दम से जमीन पर गिर जाते हैं। दरअसल, अक्सर यह देखने को मिलता है, कि कुछ लोग अचानक से चलते-चलते या फिर बैठे बैठे बेहोश होकर जमीन पर गिर जाते हैं। पर, क्या आपने इसके बारे में जानने की कोशिश की है, कि लोग इस तरह अचानक से बेहोश होकर आखिर क्यों गिर जाते हैं? अक्सर लोग इस तरह की स्थिति को आम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, पर समय पर ध्यान न देने पर कई बार इस तरह की स्थिति सेहत के लिए काफी ज्यादा ख़तरनाक साबित हो सकती है। इसलिए, इस तरह समस्या बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।
इस तरह की स्थिति को देखते हुए कई लोग जानना चाहते हैं, कि आखिर ऐसे अचानक से कुछ लोगों के बेहोश होने के कारण, लक्षण और इससे बचाव के क्या उपाय हो सकते हैं? दरअसल, कई लोगों में यह समस्या आम हो सकती है, पर ध्यान न देने पर यह गंभीर भी हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें इसके आम से लेकर गंभीर और अन्य स्थितियाँ शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाना, देर तक धूप में काम करना, कुछ भी खाए -पिए बिना दिन के सारे काम करना, गर्मी से शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकलना, मिर्गी का दौरा पड़ना, दम घुटना, हार्ट अटैक आना और किसी तरह का सदमा लगने की वजह से भी लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। इसके लक्षणों में चेहरे का रंग पीला पड़ जाना, शरीर का ठंडा हो जाना, पसीना आना, दिमाग का ठीक से काम न कर पाना और बेहोश व्यक्ति के होश में आने पर कुछ भी याद न रहना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं। इसके बचाव के बहुत से उपाय हो सकते हैं, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को शांत करना, सांस न आने पर उसको आर्टिफिशियल सांस देने की कोशिश करना और साथ में उसके कपड़ों को ढीला करना शामिल हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस तरह की समस्या में अचानक बेहोश होकर एक दम से जमीन पर गिरने से पीड़ित व्यक्ति के न केवल शरीर पर चोट लग सकती है, बल्कि उसकी हड्डियां भी फ्रैक्चर हो सकती हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
बेहोश होने के क्या कारण हो सकते हैं?
आम कारण
- लंबे समय तक खड़े रहना।
- शरीर में पानी की कमी होना।
- व्यक्ति के शरीर का ज़्यादा गरम होना।
- रोजाना शराब या फिर नशीली दवाओं का सेवन करना।
गंभीर कारण
- दिल से जुड़ी समस्याएं होना।
- स्ट्रोक या दौरे पड़ना।
- एनीमिया होना
- खून की कमी होना।
अन्य स्थितियां
- गर्भावस्था की स्थिति होना।
- माइग्रेन होना
- कैरोटिड साइनस सिंड्रोम का होना
मूर्छित या फिर बेहोश होने के लक्षण क्या होते हैं?
वैसे तो, बेहोश या फिर मूर्छित होने के बहुत से शारीरिक संकेत और लक्षण नज़र आ सकते हैं, इसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
- पीड़ित व्यक्ति का रंग पीला पड़ जाना।
- शरीर का एक दम से ठंडा पड़ जाना।
- काफी ज्यादा पसीना आना।
- दिमाग का ठीक तरीके से काम न कर पाना।
- पीड़ित व्यक्ति को होश आने के बाद कुछ भी याद न रहना।
- बेहोशी में आँखों के आगे काफी ज्यादा अंधेरा छाने लगना।
- इस दौरान सब कुछ धुंधला-सा नज़र आने लगना।
- पीड़ित व्यक्ति की नाड़ी और हृदय की गति धीमी पड़ना।
- इस दौरान सांस का काफी धीरे चलना।
- बेहोशी से पहले काफी तेज चक्कर आना।
- इसके बाद बेहोश होकर एक दम से जमीन पर गिर जाना।
बेहोशी से बचाव के क्या उपाय हो सकते हैं?
दरअसल, बेहोशी से बचाव के बहुत से उपाय हो सकते हैं। पर इससे पहले अगर आपके आसपास कोई भी व्यक्ति अचानक से बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है, या फिर बेहोशी की हालत में नीचे बैठ जाता है, तो इस तरह की स्थिति में उसकी मदद करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस तरह की समस्या के बचाव के उपाय निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
- पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले शांत करें।
- उसको एक हवादार जगह पर उठाकर लिटाएं।
- बेहोशी में उसकी सांस चल रही है या फिर नहीं इसको चेक करें।
- सांस के रस्ते में आने वाली किसी भी तरह की रुकावट को दूर करें।
- पीड़ित व्यक्ति के कपड़ों को ढीला करें।
- बेहोश हुए व्यक्ति की कमर, गर्दन और छाती से कपड़ों को हटाएँ।
- बेहोशी में पीड़ित व्यक्ति को जूता या फिर मौजा बिल्कुल भी न सुंघाएं।
- चेहरा लाल पड़ने पर गर्दन को ऊपर की तरफ उठा कर रखें।
- चेहरे का रंग पीला पड़ने पर उसके पैरों को ऊंचा उठाकर रखें।
- बेहोश होने पर व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी से छींटे मारें।
- बेहोशी की हालत में कुछ भी पिलाने की कोशिश ना करें।
- व्यक्ति के होश आने पर, उसे दूध या फिर पानी पिलाएं।
- बेहोशी में सांस सही से न चलने पर उसको आर्टिफिशियल सांस देने की कोशिश करें।
निष्कर्ष: इस लेख के माध्यम से हमने आपको लोगों के अचानक बेहोश होने के कारणों से लेकर इसके बचाव के उपायों तक सभी के बारे में विस्तार से बताया है। यह समस्या बेशक कुछ लोगों में आम होती हैं, पर ध्यान न देने पर यह खतरनाक साबित हो सकती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और दिमाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।