ऐसी कई बीमारियां हैं, जो हमारे दिमाग को बुरी तरीके से प्रभावित करती हैं और हमारे रोजाना के काम पर काफी बुरा असर डालती हैं। दिमाग को प्रभावित करने वाली समस्याओं में टीबी की बीमारी भी शामिल है। दरअसल, टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जिस से आज दुनिया के बहुत से लोग जूझ रहे हैं। इस समस्या का निर्माण माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया की वजह से होता है। अगर इस समस्या की पहचान समय पर न की जाए, तो यह एक व्यक्ति के लिए घातक साबित हो सकती है। वहीं, यह बीमारी मुख्य रूप से हवा के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति में भी आसानी से फैल सकती है। ऐसे में, जब संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या फिर काफी तेजी से बोलता है, तो बैक्टीरिया हवा में फैल जाते हैं और बीमारी एक दूसरे को होना लाजमी है। स्वस्थ व्यक्ति भी इस बीमारी की चपेट में आ सकता है। रात में पसीना आना, तेजी से वजन कम होना, थकान और कमजोरी होना यह इस समस्या के लक्षण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देकर इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि वैसे तो यह बीमारी विशेष तौर पर फेफड़ों को प्रभावित करती है। पर, यह बीमारी केवल फेफड़ों तक ही सिमित नहीं है, बल्कि यह शरीर के और भी कई अंगों को बुरी तरीके से प्रभावित करती हैं, जिसमें दिमाग, हड्डियां और लिम्फ नोड्स शामिल हो सकते हैं।
टीबी शरीर के किन अंगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है?
दरअसल, टीबी शरीर के निम्नलिखित अंगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, जैसे
- लिम्फ नोड्स
लिम्फ नोड्स जिन को लसीका ग्रंथियां या लसीका गांठें भी कहा जाता है। दरअसल, यह एक छोटी, बीन के आकार की ग्रंथियां होती है, जो पूरे शरीर में मौजूद होती है और प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा भी होती हैं। यह सच है, कि लिम्फ नोड्स में टीबी की समस्या हो सकती है। आम तौर पर, गर्दन, बगल या फिर जांघ के पास मौजूद लिम्फ नोड्स पर टीबी की बीमारी अपना बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसके कारण कई लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसमें गर्दन में गांठ बनना, गर्दन में सूजन होना गांठ का धीरे-धीरे बढ़ना या फिर इसमें कभी-कभी दर्द होना जैसे लक्षण शामिल हो सकते हैं।
- दिमाग
टीबी से दिमाग की झिल्लियों पर पड़ने वाले असर को टीबी मेनिनजाइटिस कहा जाता है। मतलब कि टीबी दिमाग में भी हो सकता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
टीबी के कौन से लक्षण खतरनाक साबित हो सकते हैं?
आम तौर पर, टीबी के निम्नलिखित लक्षण काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं, जैसे कि
- खून वाली खांसी आने पर, टीबी की बीमारी को खतरनाक माना जाता है। यह फेफड़ों में एक गंभीर संक्रमण का संकेत होता है।
- ऐसे में, पीड़ित व्यक्ति को तेज बुखार रहना, बीमारी का गंभीर लक्षण होता है। पीड़ित व्यक्ति का तेजी से वजन कम होना टीबी के गंभीर संकेतों में से एक होता है।
- टीबी के दौरान फेफड़ों पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में काफी दिक्क्त महसूस होती है।
- बेहोश हो जाना और दौरे पड़ना भी टीबी के खतरनाक होने का एक गंभीर संकेत होता है।
निष्कर्ष: दरअसल, टीबी एक आम बीमारी है, जिससे आज दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हैं। इसे संक्रामक बीमारी कहा जाता है, जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बीमारी ज्यादातर पीड़ित व्यक्ति के फेफड़ों को प्रभावित करती है, जसिके कारण उसको सांस लेने में भी काफी ज्यादा दिक्क्त महसूस होती है। यह समस्या केवल फेफड़ों तक ही सिमित नहीं है, बल्कि इसके कारण शरीर के और भी कई अंग प्रभावित हो सकते हैं, जिसमें लिम्फ नोड्स, हड्डियां और दिमाग का बुरी तरीके से प्रभावित होना शामिल है। दरअसल, शरीर के इन अंगों को भी सबसे ज्यादा प्रभावित करना है टीबी। टीबी की बीमारी जोड़ों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। दिमाग का टीबी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। टीबी की बीमारी लगातार खांसी, शाम को तेज बुखार, रात में पसीना, कमजोरी, थकान और तेजी से वजन कम होने का कारण बन सकता है। समस्या के दौरान इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाए आपको चरण अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और वक्त पर इस समस्या का इलाज करवाना चाहिए, ताकि घातक स्थिति से बचा जा सके। समस्या गंभीर होने पर और लक्षण तेजी से बढ़ने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से इसका समाधान पूछना चाहिए। इस के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और अगर टीबी के कारण आपकी हड्डियां और दिमाग प्रभावित हो रहे हैं, तो इसका समाधान पाने के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!
प्रश्न 1. क्या लोगों में टीबी की समस्या होना आम है?
भारत में टीबी को एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या माना जाता है, जहाँ हर साल लाखों लोग इस समस्या की चपेट में आ जाते हैं। हाँ, यह बात बिलकुल सच है, कि टीबी दुनिया भर में लोगों को होने वाली एक आम समस्या है। विशेष तौर पर, एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में यह समस्या काफी आम पाई जाती है।
प्रश्न 2. टीबी की समस्या में क्या खाना सबसे बेहतर होता है?
दरअसल, टीबी की समस्या के दौरान उच्च प्रोटीन, कैलोरी और विटामिन से भरपूर संतुलित और सेहतमंद खाने को सबसे ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में, दूध, दालें, सोयाबीन, ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं। यह वजन बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में काफी मददगार साबित होते हैं।
प्रश्न 3. टीबी की समस्या किन लोगों को अधिक प्रभावित करती है?
आम तौर पर, टीबी की समस्या ज्यादातर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। इसमें मधुमेह से पीड़ित लोग, कैंसर से पीड़ित व्यक्ति, कुपोषित लोग, बुजुर्ग और छोटी उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं।