ब‍िना ब्रेक के काम करने पर मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को किन नुकसानों को पड़ सकता है झेलना? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Stressful man talking on the phone, holding his head, experiencing headache or concern at home.

ब‍िना ब्रेक के काम करने पर मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को किन नुकसानों को पड़ सकता है झेलना? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

दरअसल, बहुत बार यह देखने को मिलता है, कि लोग बिना ब्रेक लिए काम करते रहते हैं। आम तौर पर, हमारे परिवार में से ही ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो बिना ब्रेक लिए नॉनस्टॉप काम करते हैं और यही आदत आगे चलकर घर के किसी न किसी मेंबर को पड़ जाती है। इस तरह की स्थिति में, बच्चे अपने माता पिता को बिना ब्रेक लिए काम करता देख, उन में भी यह आदत आ जाती है, जिस में कि वह काम के प्रेशर में ब्रेक भी नहीं लेते हैं और नॉनस्टॉप काम में ही लगे रहते हैं। 

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि हम में से बहुत से लोग काम के प्रेशर की वजह से बीच-बीच में ब्रेक लेना भूल जाते हैं और लगातार कई घंटों तक काम में ही व्यस्त रहते हैं। डॉक्टर के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लगातार काम करता रहता है और बीच-बीच में बिल्कुल भी ब्रेक नहीं लेता है, तो यह आदत उसके दिमाग की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती है। दरअसल, इसकी वजह से एक व्यक्ति को शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ मानसिक समस्याओं का भी शिकार होना पड़ सकता है। 

आम तौर पर, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक ग्लोबल मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, हफ्ते में 55 घंटे से भी ज्यादा समय तक काम करने वाले लोगों को मानसिक तनाव, दिल की बीमारियां और नींद की कमी होना जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आम तौर पर, काम के दौरान ब्रेक लिए बिना काम करने पर मानसिक सेहत को बहुत से नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें एंग्जाइटी होना, चिड़चिड़ापन होना, गुस्सा आना, तनाव बढ़ना, डिप्रेशन जैसी समस्या होना, मानसिक थकान से फोकस घटना और नींद की कमी होना जैसी कई नुक्सान शामिल हो सकते हैं। 

See also  बोलने में बदलाव से लेकर चलने में दिक्कत तक, क्या ये लक्षण हो सकते हैं दिमाग की बीमारी के संकेत? डॉक्टर से जानें

बिना ब्रेक लिए काम करने पर शारीरिक और मानसिक सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए काम के दौरान ब्रेक लेना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे न केवल शारीरिक सेहत बनी रहती है, बल्कि इस से मानसिक सेहत भी बरकरार रहती है। आइये इस लेख के माध्यम से ब्रेक ना लेने पर मानसिक सेहत को होने वाले नुक़्सानो के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

बिना ब्रेक के काम करने पर मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को होने वाले नुकसान 

हम में से ज्यादातर लोग काम के प्रेशर की वजह से बिना ब्रेक लिए लगातार कई घंटों तक काम करते रहते हैं। बिना ब्रेक के लगातार काम करने पर मानसिक सेहत को कई तरह के नुक़्सानो का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें से कुछ निम्नलिखत अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. मानसिक तनाव का बढ़ना 

दरअसल, जब आप किसी काम की वजह से अपने दिमाग को बिल्कुल भी आराम नहीं देते हैं और लगातार कई घंटों तक इस को काम में व्यस्त रखते हैं, तो इस से दिमाग की सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। यह स्थिति ठीक उसी तरह होती है, जैसे कि हम बिना रुके थोड़ रहे हों। इस दौरान सांस फूलने, पैरों में काफी ज्यादा दर्द होने जैसे संकेतों से हम समझ जाते हैं, कि हमारा शरीर अब थक चुका है, अब उसको आराम की काफी ज्यादा जरूरत है। इसी तरह हमारा दिमाग भी होता है, जिसके थकने के संकेतों को समझ कर उसको आराम प्रदान करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस तरह की स्थिति में जब आप बिना रुके किसी भी काम को लगातार कई घंटों तक करते रहते हैं, तो इस दौरान चिड़चिड़ापन, किसी भी काम में मन न लगना, हर वक्त तनाव महसूस होना जैसे संकेतों से आपका दिमाग बताता है, की वह अब काफी ज्यादा तक चूका है, उसको अब आराम की काफी ज्यादा जरूरत है। दरअसल, इन समस्याओं पर ध्यान न देने पर, यह समस्याएं आगे चलकर एंग्जाइटी डिसऑर्डर जैसी समस्या में बदल सकती हैं। 

  1. एंग्जाइटी या फिर डिप्रेशन जैसी समस्या होना 
See also  क्या मिर्गी और चक्कर आने की समस्या का सामना कर रही हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया जमील? डॉक्टर से जाने मिर्गी के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में!

काम के दौरान किसी भी तरह की कोई भी ब्रेक न लेने पर आप कई तरह की स्थितियों से गुजर सकते हैं, जो आपकी मानसिक सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। इसमें खुद पर ध्यान न देना, सोशल कनेक्शन न बना पाना और न ही आराम कर पाना जैसी कुछ गंभीर स्थितियां शामिल हो सकती हैं। आम तौर पर, इसकी वजह से दिमाग में न केवल नकारात्मक विचार आते हैं, बल्कि इसकी वजह से एक व्यक्ति को एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काम में ब्रेक लेना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, ऐसा न करने पर नींद का पैटर्न बुरी तरीके से प्रभावित होता है और मूड डिसऑर्डर जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। मानसिक शांति के लिए हर व्यक्ति को काम के दौरान ब्रेक लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। 

See also  जानिए पुरुषों में कमर दर्द के हैरानीजनक कारण क्या हो सकते है ?

90 मिनट काम करके 20 मिनट की ब्रेक जरूर लें!

हर व्यक्ति के लिए काम के दौरान ब्रेक लेना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। डॉक्टर के अनुसार, 90 मिनट काम करके और फिर 20 मिनट तक की ब्रेक लें, ऐसा करने पर आप मानसिक समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं और दोबारा अपने काम पर बेहतर तरीके से फोकस कर सकते हैं। ब्रेक के दौरान उसी जगह पर न बैठे रहें, इस दौरान कुछ वक्त तक के लिए बाहर टहलें, गहरी सांस लें या फिर हल्का संगीत सुनें। 

निष्कर्ष: ब्रेक लिए बिना किसी भी काम को लगातार कई घंटों तक करने पर मानसिक सेहत को कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है, जिस में डिप्रेशन, एंग्जायटी, तनाव और नींद में कमी शामिल हो सकती है। काम के बाद ब्रेक लेना हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

whatsapp
Cashless Treatment