इन 5 कारणों से सिर की नसों में होता है दर्द, जाने कैसे पाएं इस समस्या से मुक्ति ?

किन कारणों से सर की नसों में होता है दर्द और कैसे पा सकते है राहत

इन 5 कारणों से सिर की नसों में होता है दर्द, जाने कैसे पाएं इस समस्या से मुक्ति ?

क्या आपको भी हर समय सिरदर्द की शिकायत रहती है, क्या आपके सिर में भी पिन की तरह चुभन का एहसास होता है ?  तो यह सिर की नसों में उत्पन्न दर्द होने का कारण हो सकता है | सिर के नसों में दर्द कई कारणों से हो सकते है | इन्हीं कारणों को जानने के बाद ही आप इस समस्या का इलाज करवा सकते है, ताकि समय रहते इस समस्या से आपको छुटकारा मिल सके | सिर की नसों में दर्द होने पर मरीज़ों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है | इस स्थिति में पीड़ित मरीज़ के शरीर में से कई तरह के लक्षण सामने आते है, जैसे की सिरदर्द, जलन होना, सिर में धड़कता हुआ दर्द होना, सिर दर्द का खोपड़ी तक पहुँच जाना, सिर के दोनों ओर दर्द होना, आंख के पीछे दर्द होना आदि लक्षण शामिल है | इन लक्षणों पर ध्यान देकर आप अपने स्थिति पर सुधार कर सकते है | आइये जानते है सिर की नसों में दर्द होने के मुख्य कारण कौन-से   है :-

See also  OCD (Obsessive Compulsive Disorder) And Its Symptoms With Example

सिर की नसों में दर्द होने के मुख्य कारण कौन-से है ?     

 

  • डायबिटीज हो सकता है सिर में दर्द की वजह

 

कई बार डायबिटीज़ के कारण भी सिर की नसों में दर्द होने लग जाता है | डायबिटीज़ एक ऐसी स्थिती होती है, जिसमें शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है, ऐसे में सिर की नसों में दर्द होने लग जाता है | यदि आपको डायबिटीज़ है तो इससे न्युरोपैथी या फिर नसों में सूजन होना सामान्य है, जो नसों में दर्द का कारण बनता है |    

 

  • माइग्रेन की समस्या होने पर 

 

माइग्रेन के कारण भी सिर की नसों में दर्द होने लग जाता है | यदि आपको माइग्रेन की समस्या है तो इससे सिर के पीछे तीव्र दर्द होने की संभावना हो सकती है, जिसकी वजह से यह दर्द आपकी नसों तक पहुँच जाता है | इसलिए यदि आपको माइग्रेन की दिक्कत है तो इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें |  

See also  Early Complications Were Detected by Postoperative Spine MRI.

 

  • आर्थराइटिस से भी होता है सिरदर्द 

 

कई बार सिर की नसों में दर्द ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटाइड के कारण भी हो सकता है | दरअसल आर्थराइटिस से पीड़ित मरीज़ों के ओसिसिपिटल नर्व पर काफी बुरा असर पड़ता है, जिसकी वजह से नसों पर तनाव काफी उत्पन्न हो जाता है | जिसकी वजह से नसों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ने लग जाता है |  

 

  • मांसपेशियों में दर्द की परेशानी 

 

मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव के कारण सिर की नसों पर भारी दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से सिर की नसों में दर्द होने लग जाता है |  

 

  • चोट लगने से होता है सिरदर्द  

 

सिर की नसों में लगे किसी भी प्रकार के चोट के कारण ओसिसिपिटल न्यूराल्जिया की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिस कारण सिर के पिछले हिस्से असहनीय दर्द होने लग जाता है | ऐसी स्थिति में बेहतर यही है की आप डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं | 

See also  What do you need to know about spinal cord and head injury?

यदि ऊपर बताई गई किसी भी स्थिति से आप गुजर रहे है तो बेहतर यही है की आप किसी डॉक्टर के पास जाएं और अपना जाँच-पड़ताल कराएं | इलाज के लिए आप न्यूरोसिटी हॉस्पिटल से परामर्श कर सकते है | इस संस्था में मौजूद सभी डॉक्टर पंजाब के सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट में से एक है, जो इस समस्या का इलाज कर, इससे छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही न्यूरोसिटी हॉस्पिटल नमक वेबसाइट पर जाएं और अपना इलाज करवाएं | इसके अलावा आप वेबसाइट पर मौजूद नंबरों से भी संपर्क कर सकते है |      

whatsapp
Cashless Treatment