डॉक्टर से जानिए, क्यों खराब नींद 40 की उम्र में और भी ज्यादा खतरनाक होती है?

Sleeping disoder after 40

डॉक्टर से जानिए, क्यों खराब नींद 40 की उम्र में और भी ज्यादा खतरनाक होती है?

दरअसल बुजुर्गों और सभी वयस्कों को बराबर नींद की जरूरत होती है। अक्सर डॉक्टर के द्वारा लोगों को अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लेने की सलाह दी जाती है, पर आमतौर पर आज के समय में ज्यादातर 30 और 40 की उम्र के दौरान लोग जीवन शैली की मांग, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, हार्मोनल बदलाव और काम की भागदौड़ की वजह से तनाव और अन्य कारणों से पर्याप्त नींद को नहीं ले पाते हैं। विशेष रूप से 40 की उम्र आते-आते अक्सर लोगों को अनिद्रा, खराब नींद आना और आधी रात में नींद खुलना जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल जब बाकी दुनिया सो रही होती है, तब भी कुछ लोग इन समस्याओं के कारण पूरी तरह जागते रहते हैं। हालांकि यह नींद से जुड़ी सबसे आम समस्याएं हैं, पर इसकी वजह से कई लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इसके साथ ही कई बार लोगों के मन में ये सवाल उठता कि भरपूर नींद न लेने या फिर खराब नींद की वजह से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं कि 40 की उम्र में खराब नींद क्यों और भी खतरनाक हो जाती है। 

40 की उम्र में खराब नींद स्वास्थ्य के लिए क्यों खराब है?

ज्यादातर लोग उम्र बढ़ने के साथ नींद से सबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस तरह की स्थिति में खराब नींद की वजह से लोगों को कई तरह की समस्यायों जैसे कि तनाव और मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

See also  Strategies and Support for Navigating Life with Left-Sided Hemiplegia

बीमारियों का खतरा बढ़ता है  – दरअसल लम्बे समय तक खराब नींद लेने या फिर 40 साल की उम्र में अच्छी गुणवत्ता वाली नींद न लेने की वजह से लोगों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, जो कि आगे चलकर कई अन्य समस्याओं की वजह बन सकती हैं। आमतौर पर खराब नींद की वजह से लोगों को दिल जैसे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के कार्यों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मूड स्विंग्स – आपको बता दें कि नींद पूरी न हो पाने या अच्छी गुणवत्ता वाली नींद न लेने की वजह से लोगों को 40 की उम्र में तनाव बढ़ने लग जाता है। आमतौर पर लोगों को ज्यादातर मूड स्विंग्स होने, चिड़चिड़ापन होने, स्ट्रेस बढ़ने और एंग्जायटी होने जैसी समसयाओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल अपने दिमाग को आराम देने के लिए आपका भरपूर नींद लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। 

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं – दरअसल अपनी अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए भरपूर नींद लेना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आमतौर पर खराब नींद होने या फिर सेहत से सबंधित समस्याएं होने पर ज्यादातर लोगों को तनाव, डिप्रेशन, अपनी याददाश्त में कमी होना और इसके साथ ही अपने काम पर फोकस करने में काफी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि खराब नींद की वजह से लोगों की मानसिक सेहत प्रभावित होती है और इसके साथ ही दिमाग पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। 

See also  What are neurological disorders? How do they affect heart health?

हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या – आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ -साथ वैसे ही लोगों के शरीर में हार्मोन्स का बदलाव होने लग जाता है। वहीं ज्यादातर लोगों को 40 की उम्र में खराब नींद होने की समस्या होने लगती है। आपको बता दें कि इसकी वजह से भी लोगों के शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या होती है। आमतौर पर जो आगे चलकर सेहत सबंधित समस्यायों को भी बढ़ावा दे सकता है। और इसके साथ ही शरीर में इसकी वजह से कोर्टिसोल यानी कि तनाव वाले हार्मोन के बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।

निष्कर्ष : ज्यादातर लोग बढ़ती उम्र के साथ साथ नींद से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में खराब नींद की वजह से लोगों को तनाव, हार्मोन्स के असंतुलित होना, बार बार मूड में बदलाव होना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही लोगों में हार्ट, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस समस्या में सुधार करने के लिए, सबसे अपनी नींद को बढ़ावा देने के लिए सोने का समय तय करें, सोच-समझ कर खाएं, रोजाना कसरत करें और इसके साथ अपने तनाव को कम करने के लिए गहरी सांस लेने और ध्यान का सहारा लिया जा सकता है। अगर आपको भी बढ़ती उम्र के साथ खराब नींद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं, इसको ठीक करने का समाधान ढूंढ रहें और इसके इलाज के बारे में जनकररी लेना चाहते हैं, तो आप आज ही न्यूरोसिटी हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकरी ले सकते हैं। 

See also  कैसे वेट लोस्स से माइग्रेन हो सकता है दूर ?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल। 

प्रश्न 1. रात को अगर नींद ना आए तो क्या करना चाहिए?

अगर ज्यादातर लोगों को रात में नींद न आने की समस्या है, तो उनको कैफीन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, सोने से पहले एक शांत वातावरण को बनाना चाहिए, इसके साथ ही उनको ज्यादातर किताबें पड़नी चाहिए, स्क्रीन से दूरी बना कर रखें और सोने से पहले गहरी सांसों को लें। आमतौर पर इससे दिमाग को आराम और नींद को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

प्रश्न 2. शरीर में कौन से विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

आमतौर पर शरीर में विटामिन-बी, विटामिन-डी और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों की कमी की वजह से अक्सर लोगों को नींद न आने, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने और इसके साथ ही तनाव बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्रश्न 3. अपनी अच्छी नींद के लिए क्या खाएं?

दरअसल अच्छी नींद के लिए अपनी डाइट में गर्म दूध, अखरोट, कद्दू के बीज, बादाम, हल्दी दूध, कीवी, और चिया सीड्स जैसे विटामिन्स और मिनरल्स से युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। आमतौर पर इन का सेवन करने से नींद को बढ़ावा मिलता है और साथ के साथ स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। 

 

whatsapp
Cashless Treatment