क्या आप भी हर चीज़ के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं? डॉक्टर से जानें इसके मानसिक प्रभावों के बारे में!

Woman looking sad and tired, with text "Distinct Types of Depression?" from Neurociti Hospital.

क्या आप भी हर चीज़ के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं? डॉक्टर से जानें इसके मानसिक प्रभावों के बारे में!

काम और घर की जिम्मेदारियों की वजह से लोगों में काफी ज्यादा चिंता बनी रहती है, जिसके कारण वह काफी ज्यादा सोच लेते हैं और तनाव जैसी समस्या से पीड़ित हो जाते हैं। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ओवरथिंकिंग करना मतलब कि किसी बात को लेकर हद से ज्यादा सोचना भी एक समस्या है। यह समस्या लोगों में काफी ज्यादा आम देखी जा सकती है। दरअसल, इस समस्या से आज तक कोई भी नहीं बच पाया है, क्योकि किसी भी चीज का डर, काम और जिम्मेदारियों के चलते यह समस्या एक व्यक्ति पर हावी हो सकती है, जो कि इस तरह की स्थिति में काफी आम होता है। इसलिए, आज के समय में ओवरथिंकिंग एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे दुनिया में आधे से भी ज्यादा लोग हर वक्त इस समस्या से घिरे रहते हैं। दरअसल, इस समस्या के दौरान किसी भी बात को लेकर एक व्यक्ति जरूरत से कई ज्यादा सोचने लग जाता है, जिससे कि उसकी मानसिक सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। दरअसल, यह समस्या किसी भी व्यक्ति को और कहीं पर भी प्रभावित कर सकती है। किसी भी बात को लेकर हद से ज्यादा सोचना और उसके साथ- साथ तनाव होना ही ओवर थिंकिंग कहलाता है। 

दरअसल, किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर सोच विचार और सलाह करना कहीं न कहीं बहुत जरूरी होता है, पर इसके संबंध में हद से ज्यादा सोचना और सोचते ही रहना आपके लिए एक बड़ी परेशनी बन सकती है। आम तौर पर, यह समस्या धीरे- धीरे लोगों में एक मानसिक बीमारी का रूप धारण कर रही है, जो न केवल शारीरिक बीमारी का कारण बनती है, बल्कि हमारे दिमाग के लिए भी ज्यादा ठीक नहीं होती है। ओवरथिंक करने के आपको कई संकेत मिल सकते हैं, जिसमें छोटी-छोटी बातों पर बार-बार सोचते रहना, गुजरे हुए पलों को बार-बार याद करना या फिर अपने आने वाले वक्त के बारे में लगातार सोचते रहना जैसे संकेत शामिल हो सकते हैं। 

See also  स्लीप एपनिया क्या होता है ? जाने एक्सपर्ट्स से कैसे पाया जा सकता है इस समस्या से निज़ात

आम तौर पर, हम में ज्यादातर लोग ओवर थिंकिंग को एक आम समस्या समझ लेते हैं, जो हमारे जीवन को धीरे-धीरे नष्ट कर देती है। इससे हमारे दिमाग पर एक गहरा प्रभाव पड़ता है। ओवरथिंकिंग न केवल मानसिक सेहत को प्रभावित करती है, बल्कि यह हमारे दिमाग को लगातार तनाव जैसी स्थिति में रखता है। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें मानसिक थकान होना, फैसला करने की शक्ति में कमी होना, नकारात्मकता में बढ़ोतरी होना और एकाग्रता में कमी होना जैसी कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना शामिल हो सकता है। इसके इलावा, यह तनाव डिप्रेशन, नींद की कमी और लगातार सिर दर्द होना जैसी सामसायों का भी कारण बनता है। इससे दिमाग के काम करने की शक्ति बुरी तरीके से प्रभावित हो जाती है। इससे बचने के लिए इस पर ध्यान देना और इसे कम करने के लिए हर वो संभव कदम उठाना, जो इसको कम करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

See also  क्या डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी डिप्रेशन के मरीजों के लिए कारगर होती है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में !

ओवरथिंकिंग की शुरुआत कब होती है?

आम तौर पर, ओवरथिंकिंग की शुरुआत तब होती है, जब हमारा दिमाग किसी एक ही चीज पर अटक जाता है और उसके बारे में ही बार-बार सोचता रहता है। इस दौरान इससे बाहर निकलना उसे काफी ज्यादा मुश्किल लगता है, इसलिए वह इस के बारे में सोचता रहता है और दिमाग से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का शिकार हो जाता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति एक व्यक्ति की मानसिक थकान का एक बहुत कारण बन सकती है। 

ओवर थिंकिंग का दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

ओवरथिंकिंग से हमारा दिमाग काफी ज्यादा प्रभावित हो जाता है, इसमें कोई शक नहीं है। इससे दिमाग पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. दिमाग को बिल्कुल भी आराम न मिलना। 
  2. दिमाग में हर वक्त कुछ न कुछ चलते रहना। 
  3. ओवरथिंकिंग से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने पर दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होना। 
  4. किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में काफी परेशानी महसूस होना। 
  5. दिमागी याददाश्त का प्रभावित होना। 
  6. एकाग्रता में कमी आना। 
  7. निर्णय लेने की क्षमता कम होना। 
  8. नींद का बुरी तरीके से प्रभावित होना 
  9. चिड़चिड़ापन और तनाव का बढ़ना। 
  10. तनाव और डिप्रेशन का खतरा बढ़ना। 

ओवर थिंकिंग को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है? 

ओवर थिंकिंग पर नियंत्रण पाने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों को अपना सकते हैं, जैसे कि 

  1. रोजाना अपने विचारों को लिखना दिमाग को एक अलग सी शांति प्रदान करता है। 
  2. हर रोज कुछ वक्त अपने लिए निकालें और मेडिटेशन करें।
  3. मोबाइल और सोशल मीडिया से थोड़ी दुरी बना कर रखें। 
  4. अपनी नींद पूरी लें। 
  5. ओवर थिंकिंग में होने वाले तनाव को कम करने के लिए प्राणायाम और योग का सहारा लें। 
See also  ब्रोंकोसक्रोपी सर्जरी क्या होता है और इससे क्या निदान किया जाता है ?

निष्कर्ष : कुल मिलाकर, ओवरथिंकिंग एक आम समस्या है, जो दिमाग और शरीर पर असर डालती है। ओवरथिंकिंग के कारण एक व्यक्ति को शरीर और दिमाग से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो उसके पुरे जीवन को बर्बाद करके रख सकती है। इसके कारण नींद न आना, तनाव और डिप्रेशन होना, मानसिक थकान होना, फैसला करने की शक्ति में कमी होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन तमाम समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए ओवर थिंकिंग पर ध्यान देते हुए उस पर कंट्रोल पाना ही बेहतर होता है। ओवर थिंकिंग को कम करने के लिए एक अच्छी डाइट का सेवन करें और इसके अलावा, मेडिटेशन करना भी बहुत जरूरी होता है। समस्या गंभीर लगने पर आप तुरंत पाने डॉक्टर से इसके बारे में बात कर सकते हैं। इस के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और ओवरथिंकिंग जैसी दिमाग से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का तुरंत समाधान पाने के लिए आप ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।

whatsapp
Cashless Treatment