स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर का सेहतमंद होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसलिए, शरीर के बाकी अंगों की तरह दिमाग को भी ठीक तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। जैसे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिलने पर शरीर के बाकी अंग अच्छे से काम नहीं करते हैं, वैसे ही दिमाग भी अच्छे से काम नहीं कर पाता है। यह माना जाता है, कि दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन बी9 सबसे ज्यादा अहम होता है। पर, इसके अलावा भी ऐसे बहुत से विटामिन है, जो शरीर के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं। शरीर में इन की कमी दिमागी सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर देती है।
दरअसल, शरीर में विटामिनों की पूर्ति होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, इससे न केवल शरीर ताकतवर बना रहता है, बल्कि इससे शरीर को होने वाली समस्याएं भी दूर रहती हैं। इससे उलट अगर शरीर में विटामिनों की कमी हो जाए, तो इसके कारण दिमाग की सेहत पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे दिमाग के काम करने की शक्ति प्रभावित हो सकती है। विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी 12, विटामिन डी और विटामिन सी जैसे विटामिनों कि कमी के कारण ही एक व्यक्ति का दिमाग काफी ज्यादा कमजोर पड़ने लग जाता है। इस तरह की स्थिति में दिमाग बीमार हो जाता है, जिससे कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इन समस्याओं से अपना बचाव करने के लिए शरीर में इन विटामिनों की कमी का पूरा होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए आप इन विटामिन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी दिमागी कमजोरी दूर होगी, बल्कि इससे शरीर में होने वाली तमाम दिक्कतें कम हो जाएंगी। समस्या बढ़ने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
शरीर में विटामिनों की कमी जिसके कारण दिमाग कमजोर होता है:
दिमाग की सेहत को ठीक रखने के लिए शरीर में विटामिनों की पूर्ति होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, शरीर में निम्नलिखित विटामिनों की कमी के कारण दिमाग की सेहत बुरी तरीके से प्रभावित हो सकती है, जैसे कि
- विटामिन बी12 की कमी होना
दरअसल, दिमाग को अपना काम अच्छे तरीके से करने के लिए विटामिन बी12 की महत्वपूर्ण रूप से जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, तंत्रिका तंत्र के लिए भी विटामिन बी12 काफी ज्यादा जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी दिमागी सेहत को प्रभावित कर सकती है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी न केवल दिमाग को कमजोर कर देती है, बल्कि इस के काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। शरीर में इस विटामिन को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं।
- विटामिन बी1 की कमी होना
इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि शरीर में विटामिन की कमी दिमागी सेहत को पूरी तरीके से कमजोर बना देती है। इसी तरह शरीर में विटामिन बी1 की कमी यानी कि थियामिन की कमी से भी दिमागी सेहत प्रभावित हो सकती है। दरअसल, इससे कभी-कभी दिमागी समस्याओं से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसकी कमी को पूरा करने के लिए सूरजमुखी के बीज, साबुत अनाज और बीन्स का सेवन कर सकते हैं।
- विटामिन सी की कमी होना
यह तो सभी जानते हैं, कि शरीर और हड्डियों की सेहत को बनाए रखने के लिए विटामिन सी की कितनी ज्यादा जरूरत होती है। दरअसल, विटामिन सी शरीर के काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह हड्डियों के साथ-साथ दिमागी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह ब्रेन मॉलिक्यूल्स को खराब होने से बचाने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करता है। इसके साथ ही, विटामिन सी दिमाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फंक्शन के लिए जरूरी होता है। इस तरह की स्थिति में, अपने शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में खट्टे फल और ब्रोकली जैसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
- विटामिन डी की कमी होना
विटामिन डी सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे न केवल हमारा शरीर, बल्कि हमारा दिमाग भी ताकतवर बना रहता है। शरीर में इसकी कमी दिमाग की सेहत को प्रभावित कर सकती है। इसलिए, एक सेहतमंद दिमाग की प्राप्ति के लिए शरीर में विटामिन डी की एक सही और पूरी मात्रा होना काफी ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि, यह न केवल शरीर के इम्यून सिस्टम और कैल्शियम लेवल को बैलेंस रखने में सहायता प्रदान करता है, बल्कि यह शरीर में एक न्यूरोप्रोटेक्टिव एजेंट के तौर पर भी काम करता है। शरीर में इस विटामिन को पूरा करने के लिए आप कुछ वक्त तक के लिए बाहर बैठकर धुप सेक सकते हैं, इसके अलावा, आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को भी शामिल कर सकते हैं।
निष्कर्ष: कुल मिलाकर, शरीर में विटामिनों की कमी दिमागी सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकती है। इससे एक व्यक्ति का सम्पूर्ण स्वास्थ्य और दिमाग के काम करने की क्षमता बिगड़ सकती है। इसलिए, अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए इस लेख में बताए गए विटामिनों की कमी का पूरा होना लाजमी होता है। इसके लिए आप विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी 12, विटामिन डी और विटामिन सी से भरपूर डाइट का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करना न केवल आपको सेहतमंद रखेगा, बल्कि आपको दिमागी तौर पर भी ठीक रखेगा। दिमाग और हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।