क्या वाकई अनार और मिर्च का सेवन बचा सकता है आपको पार्किन्संस रोग से? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Hand holding a person's hand with Parkinson's disease, healthcare, neurology, patient care.

क्या वाकई अनार और मिर्च का सेवन बचा सकता है आपको पार्किन्संस रोग से? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

बढ़ती उम्र के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें पार्किंसंस बीमारी भी शामिल होती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पार्किंसंस रोग एक इस तरह की समस्या है, जो एक इंसान की जीवन शैली को काफी ज्यादा प्रभावित कर देती है। यह बीमारी एक इंसान के बुढ़ापे को काफी ज्यादा दिक्क्त में डाल देती है। ऐसे में, कई लोग सोचने लग जाते हैं, कि यह बीमारी फिर बुजुर्ग लोगों को ही होती है, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, कि यह बीमारी सिर्फ बुढ़ापे में ही आके तंग करती है, बल्कि यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है और किसी को भी तंग कर सकती है। इस तरह की बीमारियों का पता चलते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ज्यादा दिनों तक नज़रअंदाज करने पर यह समस्या सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है। 

आम तौर पर, आज के समय में हर इंसान चाहता है, कि वो सेहतमंद रहे और उसको किसी भी तरह कि बीमारी का सामना न करना पड़े, चाहे वो पार्किन्संस रोग हो या फिर कोई अन्य बीमारी। दरअसल, किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए लोग न जाने कितने ही उपायों का इस्तेमाल करते हैं, या फिर वो समस्या पर ध्यान ही नहीं देते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। आम तौर पर, अगर आप किसी भी तरह की समस्या से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए डेली लाइफ में खाने पीने वाली चीजों के ऊपर ध्यान देने कि काफी ज्यादा जरूरत होती है। डॉक्टर के अनुसार, रोजाना खाने -पाने वाली चीजें न केवल आपको शारीरिक तौर पर मजबूती प्रदान करती हैं, बल्कि आपको कई तरह की समस्याओं से भी बचाने में मदद प्रदान करती हैं। इसलिए, समस्या से बचने के लिए आपको सबसे पहले अपने खान पान को ही बदलना होता है। अगर रोजाना संतुलित भोजन का सेवन किया जाये तो इस तरह की समस्या से अपना बचाव किया जा सकता है। 

See also  बच्चों को अस्थमा होने के मुख्य कारण क्या है ? जाइये एक्सपर्ट्स से कैसे करे बचाव

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पार्किन्संस जैसी समस्या को लेकर कोई न कोई रिसर्च होती ही रहती है, जिस में अनार और मिर्च के सेवन से पार्किन्संस रोग से अपना बचाव किया जा सकता है। अब ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं, कि क्या वाकई अनार और मिर्च के सेवन से पार्किन्संस रोग से अपना बचाव किया जा सकता है? दरअसल, आपको बता दें, कि अनार और मिर्च का सेवन आपको पार्किंसंस बीमारी से पूरी तरीके से नहीं बचा सकता है, पर हाँ शोध के अनुसार, इनका सेवन पार्किंसंस बीमारी के जोखिम को कम करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकता है, क्योंकि इन में न्यूरोप्रोटेक्टिव जैसे कई तरह के गुण मौजूद होते हैं। आम तौर पर, मिर्च में पाए जाने वाले निकोटीन और अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दरअसल, दिमाग के सेल्स को सुरक्षित रखने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करते हैं। हालांकि, अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में आनर और मिर्च के सेवन के बारे में जरूर जानकारी लेनी चाहिए। यह इस रोग को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  क्या मिर्गी महिलाओं में गर्भावस्था को प्रभावित कर सकती है?

अनार पार्किंसंस बीमारी से कैसे बचा सकता है?

आम तौर पर, उन लोगों में पार्किंसंस रोग होने की संभावना काफी ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से जूझ रहे होते हैं। और वहीं अनार में मौजूद टैनिन, पॉलिफिनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तरह के गुण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी ज्यादा सहायता करते हैं। इसके अलावा, अनार में पर्याप्त मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है, जो न केवल एक व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को पोषण प्रदान करता है, बल्कि इससे पार्किन्संस रोग से अपना बचाव भी किया जा सकता है। इसलिए, पार्किन्संस रोग से बचने के लिए अनार का सेवन लाभदायक होता है। 

मिर्च पार्किंसंस बीमारी से कैसे बचा सकती है?

दरअसल, जर्नल एनल्स ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, मिर्च के सेवन से पार्किंसंस रोग की सम्भावना को कम किया जा सकता है। शोध के अनुसार, मिर्च में पाया जाने वाला निकोटीन पार्किन्संस रोग के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। 

See also  क्या आपका दिमाग भी थोड़ा सा काम करते ही थक जाता है? डॉक्टर से जानें, इससे राहत पाने के आसान उपायों के बारे में!

निष्कर्ष :अनार और मिर्च का सेवन पूरी तरीके से पार्किंसंस बीमारी को रोक नहीं सकता, पर इन में पाए जाने वाले न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण इस समस्या के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। मिर्च में पाया जाने वाला निकोटीन और अनार में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ब्रेन सेल्स को बचाने में आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं। पार्किंसंस बीमारी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, पर इस समस्या का इलाज इतना आसान भी नहीं है। इसलिए, समस्या पर समय रहते ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस के लिए आप अपनी डाइट में अनार और दूसरों फलों के सेवन को शामिल करके अपने तंत्रिका तंत्र को मजबूत कर बना सकते हैं। इस बात से यह तय होता है, कि अनार और मिर्च के सेवन से पार्किंसंस रोग के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

whatsapp
Cashless Treatment