पैदल चलने से पीठ दर्द को कौन से लाभ प्राप्त हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

Ways to Improve Your Back Pain without Surgery

पैदल चलने से पीठ दर्द को कौन से लाभ प्राप्त हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आज के समय में लोगों में हड्डियों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं का होना काफी ज्यादा आम हो गया है। ऐसे में, पीठ में दर्द होना भी काफी ज्यादा आम है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि शरीर से जुड़ी ऐसी कई तरह की समस्याएं हैं, जिनका होना काफी ज्यादा आम होता है। ऐसे ही, लगभग दुनिया भर में पीठ दर्द होना सबसे आम सेहत समस्याओं में से एक है, जो किसी भी उम्र के लोगों पर अपना बुरा प्रभाव डाल सकती है। आम तौर पर, एक व्यक्ति के पीठ में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एक व्यक्ति का काफी लंबे वक्त तक एक ही जगह पर बैठे रहना, कोई भी कसरत न करना, ज्यादा देर तक झुक कर बैठे रहना, गलत मुद्रा या फिर गतिहीन जीवनशैली का होना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अक्सर डॉक्टरों द्वारा दवाएं, फिजियोथेरेपी और रोजाना आराम करने की सलाह को प्रदान किया जाता है। पर, कुछ लोग इन के चलते इस समस्या से छुटकारा पाने के एक आसान और एक आरामदायक उपाय को नज़रअंदाज कर देते हैं, जो कि पैदल चलना होता है। 

आम तौर पर, इसके बारे में सभी जानते हैं, कि पैदल चलना न केवल हमारी सेहत के लिए बेहतर होता है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। दरअसल, इस तरह की स्थिति में, बहुत से लोग जानना चाहते हैं, कि क्या वाकई पैदल चलने से पीठ दर्द ठीक होता है और पैदल चलने से पीठ दर्द को कौन-कौन से लाभ प्राप्त हो सकते हैं? दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना पैदल चलता है, तो उसके शरीर की मुद्रा, लचीलेपन और मांसपेशियों की ताकत में काफी ज्यादा सुधार देखा जाता है, जिससे उसकी पीठ में होने वाला दर्द काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसके साथ ही, पैदल चलने से पीठ दर्द को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जिस में रक्त संचार में काफी सुधार होना, कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती देना, शारीरिक मुद्रा में सुधार होना, कठोरता को कम करना, मूड और दर्द सहने की क्षमता में सुधार करना जैसे लाभ शामिल हो सकते हैं। पैदल चलने से शरीर को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं, इस में किसी भी तरह का कोई भी शक नहीं है। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  लोग अचानक बेहोश क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय!

पैदल चलने और पीठ के स्वास्थ्य के बीच संबंध

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि नियमित चलना एक एरोबिक व्यायाम है, जो शरीर में शॉक को कम करता है। रोजाना पैदल चलना न केवल आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करता है, बल्कि यह एक व्यक्ति के मसल्स को भी मजबूत करता है और शरीर में लचीलेपन को बढ़ाता है। डॉक्टर के अनुसार, पैदल चलने से रीढ़ की हड्डी को गतिशील करने और पोस्चर को बेहतर बनाने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। दरअसल, यह आपकी पीठ को सहारा देने वाली मसल्स को मजबूत करने में काफी ज्यादा मदद करता है, जिसमें कोर, हिप्स और पैर शामिल होते हैं। इसकी वजह से पीठ के निचले हिस्से पर पड़ने वाला प्रेशर काफी ज्यादा कम हो जाता है। 

See also  डिस्टोनिया डिसऑर्डर क्या है और यह किन कारणों से उत्पन्न होती है ?

पैदल चलने से पीठ दर्द को मिलने वाले लाभ!

आम तौर पर, पैदल चलने से पीठ दर्द को कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. रक्त संचार में सुधार होना 

दरअसल, आप यह जानते ही होंगे, कि पैदल चलना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का एक शानदार तरीका हो सकता है। आम तौर पर, यह रीढ़ की हड्डी के ऊतकों तक ऑक्सीजन और पोषण को पहुंचाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकता है। दरअसल, इससे उपचार प्रक्रिया बढ़ती है और शरीर की सूजन काफी ज्यादा कम हो जाती है। 

  1. कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करना 

आम तौर पर, एक व्यक्ति का नियमित पैदल चलना एक मजबूत कोर रीढ़ को सहारा प्रदान करता है और इसकी वजह से पीठ के निचले हिस्से पर किसी भी तरह का कोई भी भारी दबाव नहीं पड़ता है। दरअसल, एक आम तरीके से पैदल चलने से पेट और

पीठ के निचले हिस्से की मसल्स एक्टिव रहती हैं। नियमित, पैदल चलना शरीर और सेहत दोनों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। 

  1. मनोदशा और दर्द सहन करने की क्षमता में सुधार करना 
See also  सावधानियों को ध्यान में रख कर हम ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से कैसे बचे ?

आम तौर पर, अगर एक व्यक्ति रोजाना पैदल चलता है, तो उसके शरीर में एक एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जिसको एक प्राकृतिक पेन रिलीवर माना जाता है। दरअसल, यह न केवल एक व्यक्ति के मूड को बेहतर करता है, बल्कि यह दर्द के एहसास को कम करने में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। 

निष्कर्ष: कुल मिलाकर पैदल चलना न केवल हमारे शरीर की सेहत के लिए बेहतर होता है, बल्कि इस से कई तरह की बीमारियां भी कम हो जाती हैं। पीठ की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए सबसे आसान और सबसे असरदार और आसानी से मिलने वाले तरीकों में से एक पैदल चलना। यह सभी तरह के पीठ दर्द को तो ठीक नहीं करता, पर यह शरीर की अकड़न को कम करने और मसल्स को मजबूत बनाने आदि में मदद करता है। पीठ दर्द से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से चलना, सही मुद्रा और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना जैसी आदतों को अपना सकते हैं। पीठ दर्द से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इस के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और पीठ दर्द से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों से इस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

whatsapp
Cashless Treatment